मन में मेरे जो एक बात है
खुशी है, असमंजस है, कुछ खास है
मन में दोहराता हूँ, शायद बोलना भी चाहता हूँ,
कहने से हिचकता हूँ, मौका मिलने पर भी झिझकता हूँ
पता नहीं सोच है, ख्याल है, या बस एक अहसास है।
खुशी है, असमंजस है, कुछ खास है
मन में दोहराता हूँ, शायद बोलना भी चाहता हूँ,
कहने से हिचकता हूँ, मौका मिलने पर भी झिझकता हूँ
पता नहीं सोच है, ख्याल है, या बस एक अहसास है।
मन में मेरे जो एक बात है
गुस्सा है, चिंता है, प्यार है
साथ है अलग सा, अनोखा सा एक रिश्ता है
प्यारी सी बातें हैं, बोलती हुई रातें हैं
हम रूठते हैं, मनाते भी हैं, फिर भूल जाते हैं।
मन में मेरे जो एक बात है
कुछ महीने, कुछ दिन, बस कुछ पल हैं
मुझे पता है, उसे पता है
वो कुछ कहती है, मैं कुछ समझता हूँ
हँसते-हँसते रोता हूँ और रोते-रोते हँसता हूँ।
मन में मेरे जो एक बात है
अच्छा लगता है, मन करता है, देखता रहूँ
बहुत सी बातें हैं, कुछ मुलाकातें हैं
इतना ही साथ है, फिर बस याद रह जाएगी
मन में जो बात है, वो मन में रह जाएगी।
No comments:
Post a Comment